CG: गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या… 3 साल पहले हुई थी लव मैरिज, आए दिन दोनों के बीच होता था विवाद

          सूरजपुर: जिले में बुधवार की रात पति ने आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों का तीन साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। पति उससे मारपीट करता था। एक साल पहले भी मारपीट के दौरान चोट लगने से 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी पति भाग गया है।

          जानकारी के मुताबिक, चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहली निवासी कमलेश साकेत (25 वर्ष) का अपनी गर्भवती पत्नी लीलावती खैरबार (23 वर्ष) से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आक्रोशित कमलेश ने लीलावती का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

          दोनों ने प्रेम विवाह किया था

          घटना की सूचना पर चांदनी पुलिस के साथ एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इस कारण उन्हें अलग कर दिया गया था।

          मारपीट में हो गई थी बच्चे की मौत

          परिजनों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले कमलेश साकेत ने पत्नी लीलावती से मारपीट की थी। इस दौरान लीलावती के कोख में पल रहे छह माह के बच्चे को गंभीर चोट आई थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले को पुलिस को नहीं बताया था।

          आरोपी पति की तलाश जारी

          ओड़गी एसडीओपी राजेश जोशी ने बताया कि दोनों अलग रहते थे। इसलिए विवाद का कारण और घटना के समय को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद आरोपी पति कहीं भाग गया है। सुबह हलचल नहीं होने पर रिश्तेदार उनके घर पहुंचे, तो लीलावती का शव खाट पर पड़ा मिला। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : सक्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

                    रायपुर में मुख्यमंत्री साय और जिलों में मंत्रियों-सांसदों ने...

                    रायपुर : गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ बलरामपुर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

                    मुख्य समारोह में सांसद महाराज ने किया ध्वजारोहणवंदे मातरम...

                    Related Articles

                    Popular Categories