CG: ग्रामीण आजीविका मिशन का परियोजना प्रबंधक गिरफ्तार… महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, वेतन दोगुना करने का लालच देकर गंदी नीयत से छूता था

        कांकेर: जिले के चारामा में बिहान शाखा में पदस्थ ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर को अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला कर्मचारी ने आरोपी पर गलत नीयत से उसे छूने और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया था। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

        कांकेर पुलिस ने बताया कि आरोपी बीपीएम अनिल मिश्रा पर आरोप है कि वो ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करता था। उसे गंदी नीयत से इधर-उधर हाथ लगाता था। महिला कर्मचारी ने जब इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने इसके बदले उसका वेतन दोगुना करने का लालच दिया।

        चारामा ब्लॉक में पदस्थ ग्रामीण आजीविका मिशन के परियोजना प्रबंधक अनिल मिश्रा गिरफ्तार।

        चारामा ब्लॉक में पदस्थ ग्रामीण आजीविका मिशन के परियोजना प्रबंधक अनिल मिश्रा गिरफ्तार।

        इसके बाद अधीनस्थ महिला कर्मचारी ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिस पर आरोपी अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि चारामा ब्लॉक में पदस्थ ग्रामीण आजीविका मिशन के परियोजना प्रबंधक अनिल मिश्रा के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत पीड़िता ने भानुप्रतापपुर विधायक से भी की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से निराश पीड़िता चारामा थाने पहुंची और आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

        आरोपी के खिलाफ पहले भी कोंडागांव जिले के माकड़ी और कांकेर जिले में ही महिलाओं से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतें मिली थीं, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी, जिससे उसके हौसले बुलंद थे।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

                विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक...

                Related Articles

                Popular Categories