Wednesday, February 18, 2026

              CG: पशु सखियों एवं गौसेवकों हेतु त्रैमासीक कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संपन्न…

              • समेती संचालक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए

              रायपुर: राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती), रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पशुधन विकास अभिकरण के वित्तीय सहयोग से राष्ट्रीय गोकुल मिशन अन्तर्गत 3 माह के ‘‘कृत्रिम गर्भाधान मैत्री प्रशिक्षण’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायपुर, गरियाबंद एवं मुंगेली जिले से पशु सखी एवं गोसेवको ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस तीन माह के प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन विभाग के प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को एक माह का क्लास रुम प्रशिक्षण विभिन्न मॉडल एवं पिक्चर के माध्यम से दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षाणार्थियों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डेयरी फार्म मे भी प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न गौशालाओं एवं अंजोरा में संचालित डेयरी फार्म एवं अन्य केन्द्रों का भ्रमण भी करवाया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              रायपुर : इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

                              तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              Related Articles

                              Popular Categories