CG: भाड़े के हत्यारों से कराई रिटायर्ड फौजी की हत्या… प्रेमिका की बेवफाई से खफा था एक्स ब्वॉयफ्रेंड; 50 हजार रुपए में दी सुपारी

              बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर में रिटायर्ड फौजी की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह लव ट्राइएंगल बताई जा रही है। महिला के पूर्व प्रेमी ने उसकी बेवफाई से खफा होकर हत्या के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी।

              शुक्रवार को मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड फौजी के सिर पर हत्यारों ने कुल्हाड़ी और रॉड से हमला किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाइक पर बैठकर भाग गए थे। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। बलरामपुर एसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि 2 साल पहले फौज से रिटायर होने के बाद देव कुमार निर्मलकर (45) गृहग्राम करमडीहा में रह रहा था।

              पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी

              पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी

              सिर पर गहरे घाव के 3 निशान

              एसपी ने बताया कि पुलिस को मुख्य मार्ग पर लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम ने जाकर देखा तो मृतक के सिर पर गहरे घाव के तीन निशान मिले। पुलिस ने मामले में 302 के तहत अपराध दर्ज किया था।

              कॉल रिकॉर्ड से मिला आरोपी का सुराग
              एसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की। मृतक के कॉल रिकॉर्ड खंगाले गए। शुरुआती जांच में मृतक देव कुमार निर्मलकर का संबंध एक महिला से होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने उससे जुड़े पहलुओं पर जांच शुरू की और कुछ संदिग्धों तक पहुंची।

              वारदात का खुलासा करते बलरामपुर एसपी डॉ लाल उमेद सिंह।

              वारदात का खुलासा करते बलरामपुर एसपी डॉ लाल उमेद सिंह।

              पूर्व प्रेमी ने दी थी 50 हजार रुपए की सुपारी

              जांच में पता चला कि करमडीहा क्षेत्र की एक महिला के सुनील कुशवाहा (40) से पहले अवैध रिश्ते रहे हैं। बाद में महिला ने उसे छोड़ दिया और रिटायर्ड देवकुमार निर्मलकर के साथ नाजायज रिश्ते बन गए। ये बात पूर्व प्रेमी सुनील को पता चली तो वो आगबबूला हो गया।

              सुनील, देव कुमार को अपने रास्ते से हटाना चाहता था​ लिहाजा उसने देव को मारने के लिए राहुल यादव (23) निवासी मुरकौल को 50 हजार की सुपारी दी। इसके बाद राहुल यादव ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर देवकुमार निर्मलकर की हत्या कर दी।

              घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़।

              घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़।

              बाइक से आए और कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला

              एसपी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के लिए सुबह का समय तय किया, जब देव कुमार मार्निंग वॉक के लिए जाता था। इस वक्त आम तौर पर सड़कों पर आवाजाही कम होती है। तय समय पर बाइक पर सवार हत्यारे देव के पास जाकर रुके। जब तक वो कुछ समझ पाता, हत्यारों ने सिर पर कुल्हाडी से वार कर दिया। देव कुमार के लहुलुहान हालत में सड़क पर गिरते ही हत्यारे भाग निकले।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन रिसॉर्ट्स में मिलेगा विश्वस्तरीय भोजन

                              आतिथ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए आईएचएम रायपुर...

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              Related Articles

                              Popular Categories