CG: तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 41.26 करोड़ रूपए स्वीकृत…

            रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की तीन विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यांे को कराने के लिए 41 करोड़ 26 लाख 34 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 1770 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। धमतरी जिले के विकासखण्ड-नगरी के बरबांधा जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 19 करोड़ 54 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 425 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-बोड़ला की रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन योजना के कार्य के लिए 06 करोड़, 20 लाख 70 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 250 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बेमेतरा जिले के विकासखण्ड-साजा की फेस-2 सुरहीकर्रा व्यपवर्तन योजना के लघु नहरों (देऊरगांव) का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग तथा बोरतरा सब माईनर के निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ 50 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 1095 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।


                          Hot this week

                          अमेरिका: चर्च में प्रेयर के दौरान पादरी पर क्रॉस गिरा, मौत

                          अमेरिका: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार की प्रेयर...

                          Related Articles

                          Popular Categories