CG: सौभाग्य योजना से जिले के 6083 घर हुए रोशन…

            सूरजपुर: जिले अंतर्गत दूरस्थ वनांछित क्षेत्रों में जहां परम्परागत् विद्युत की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जहां के लोग रात्रि काल में मिट्टी तेल से चलने वाले उपकरण चिमनी, लालटेन जलाकर अंधेरे से निजात पाते हैं, ऐसे दूरवर्ती क्षेत्रों में निवासरत परिवारों के लिए क्रेडा द्वारा संचालित ‘‘सौभाग्य योजना’’ के माध्यम से प्रदाय किये गये सोलर होम लाईट संयंत्र लोगों को अंधेरे से मुक्ति दिलाने में वरदान साबित हुआ है। इस योजना के तहत् जिलें में कुल 6083 घरों में सोलर होम लाईट संयंत्र स्थापित किया गया है। इसके तहत 200 वाट क्षमता का सोलर मॉड्यूल, 05 नग एल.ई.डी. लाईट, 01 नग पंखा, बैटरी एवं चार्ज कन्ट्रोलर की स्थापना हितग्राहियों के यहां किया जाता है। जिससे रात्रिकाल के लिए 07-08 घंटे का बैटरी में बैक-अप होता है। जिससे ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ खाना बनाने एवं अन्य कार्य मंे मदद मिल रहा है। सोलर होम लाईट संयंत्र स्थापना से रात्रि में सांप-बिच्छु एवं अन्य जंगली जानवरों के भय से भी मुक्ति मिली है। सोलर होम लाईट संयंत्र स्थापना के पूर्व लोंगों को अंधरें में जीवन-यापन करना पड़ रहा था, जिससे उनको रात्रि में खाना बानाने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई लिखाई कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। सोलर होम लाईट संयंत्र की स्थापना होने से लोगों को अंधेंरे से निजात मिला है तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                          वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में नवनिर्मित गौ चिकित्सालय...

                          Related Articles

                          Popular Categories