Thursday, February 12, 2026

              CG: जांजगीर-चांपा में तलवार लहराकर डराया… स्कूल के पास लोगों को धमका रहा था, पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी को पकड़ा

              Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में तलवार लहराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सार्वजनिक जगह पर युवक अपने हाथ में तलवार लेकर लहरा रहा था। आने जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा का है।

              दरअसल, मुलमुला पुलिस को सूचना मिली थी कि कोसा गांव के प्राथमिक स्कूल के पास सार्वजनिक जगह पर युवक तलवार लहरा रहा है। आने जाने वाले लोगों को परेशान कर रहा है, जिसपर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

              पुलिस ने तलवार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

              पुलिस ने तलवार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

              आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

              इस दौरान आरोपी युवक रोहित बर्मन उम्र 36 वर्ष को पकड़ा। उसके पास से तलवार को भी जब्त किया गया। आर्म्स एक्ट 25,27 की धारा के तहत आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

              पुलिस को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

              मुलमुला पुलिस ने आरोपी रोहित बर्मन के पास में रखे तलवार को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े

                              उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्ताररायपुर...

                              रायपुर : सुगम यातायात और फास्ट ट्रैफिक के लिए बीते दो वर्षों में 15 फोर-लेन सड़कों के लिए 644.18 करोड़ स्वीकृत

                              ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की सड़कें शामिलरायगढ़-लोइंग-महापल्ली मार्ग...

                              Related Articles

                              Popular Categories