Friday, February 27, 2026

              CG: नहीं रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी… राजनांदगांव ले जाने के दौरान तोड़ा दम, तबीयत बिगड़ने के बाद रायपुर में जारी था इलाज

              रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर की अस्तपाल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी इसके बाद परिजनों ने लीलाराम भोजवानी को वापस राजनांदगांव ले जाने का फैसला किया इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

              लीलाराम भोजवानी को एंबुलेंस पर वेंटिलेटर सपोर्ट के जरिए राजनांदगांव भेजा गया था। लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजनांदगांव में ही गुरुवार शाम को किया जाएगा।

              राजनांदगांव में गुरुवार को लीलाराम भोजवानी का अंतिम संस्कार होगा।

              राजनांदगांव में गुरुवार को लीलाराम भोजवानी का अंतिम संस्कार होगा।

              अविभाजित मध्यप्रदेश में लीलाराम मंत्री भी रहे हैं। वर्तमान में भोजवानी डॉक्टर रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि थे। राजनांदगांव की राजनीति में सक्रिय रहे लीलाराम भोजवानी की दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ी थी।

              पार्षद से मंत्री तक
              लीलाराम पहली बार साल 1965 में राजनांदगांव नगर निगम में पार्षद बने। 1990 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता, फिर 98 में भी वापस विधायक चुने गए । मध्य प्रदेश के जमाने में श्रम विभाग में मंत्री रहे इसके अलावा उन्होंने साल 2000 से विधायक दल के कोषाध्यक्ष, राजनांदगांव भाजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारियां भी संभाली। भोजवानी पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। कई बार मजदूर, मुर्रा पोहा श्रमिकों, झुग्गी झोपड़ी वासियों की समस्या और सामाजिक संस्थाओं के आंदोलन की वजह से जेल भी जा चुके थे।

              पितामह खो दिया
              सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, आज हमने समाज का पितामह खो दिया। वो हर व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहते थे। लीलाराम भोजवानी ने हमेशा प्रदेश की बेहतरी के लिए संघर्ष किया।

              राजनांदगांव के भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, महामंत्री राजेंद्र गोलछा ने बताया कि लीलाराम भोजवानी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र,राज्य और सामाजिक सेवा को समर्पित कर दुनिया को अलविदा कह दिया है।

              17 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे निवास स्थान से होते हुए मानव मंदिर चौक से गंज चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए भाजपा कार्यालय में 4 बजे पार्थिव देह को श्रद्धांजलि के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद 4:30 बजे के आस-पास लखोली मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories