CG: बहन को पीटा, भाई ने जीजा की हत्या की.. पति ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा, बीच-बचाव करने पर भी नहीं रुका तो नाबालिग ने कुल्हाड़ी से किया वार

              Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने अपने जीजा की हत्या कर दी। उसने अपने जीजा को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने आरोपी की बहन को जमकर पीटा था। इस पर आरोपी ने पहले तो युवक को रोका। बीच बचाव किया, फिर भी जब वह नहीं माना, तब कुल्हाड़ी से उसके शरीर में कई वार कर जीजा की जान ले ली है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।

              खांधीटोली की रहने वाली 30 साल की महिला शादी के बाद से अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी। नए साल के दिन सभी त्योहार मना रहे थे। वह भी उस वक्त घर में ही थी। तभी शाम के वक्त उसका पति दिनेश राम(33) उसे खोजने लगा। मगर वह नहीं मिली। इस पर वह नाराज होने लगा।

              बताया गया कि जब महिला घर पर ही मिल गई, तब दिनेश ने कहा कि तू कहां गई थी। इसके बाद महिला को लाठी-डंडे से पीटने लगा। मारपीट से बचने महिला पड़ोस के अपने भाई के यहां गई थी। मगर दिनेश उसे दौड़ाता हुआ वहां भी पहुंच गया और वहां भी उसे पीटने लग गया। इसकी जानकारी जब महिला के भाई को मिली तब वह मौके पर पहुंच गया।

              नाबालिग ने अपने जीजी से कहा कि इसे क्यो मार रहे हो बार-बार, मगर दिनेश उसकी बात सुनने तैयार ही नहीं था। नाबालिग ने बीच बचाव भी किया। इसके बावजूद वह नहीं माना। बस इसी बात से गुस्से में आकर नाबालिग ने कुल्हाड़ी उठाया और दीनेश राम पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

              घटना के बाद आरोपी घर पर ही रहा। इधर, आरोपी की बहन ने ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूरी जानकारी बुधवार को सामने आ सकी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories