CG: सो रही बहू की गला दबाकर हत्या… सास-ससुर ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, कमरे में मिली लाश; लव मैरिज के बाद प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रहीं थी

        बिलासपुर: जिले में लव मैरिज के बाद संपत्ति में हिस्सेदारी मांगने पर सास-ससुर ने मिलकर कमरे में सो रही बहू की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की लाश बंद कमरे में मिली थी। मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का खुलासा होने के बाद आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। घटना 5 दिन पहले बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

        खोंगसरा के बंधियापारा निवासी रोहित मरकाम (22) ने करीब एक साल पहले गांव में ही रहने वाली खुशबू उर्फ हिना यादव (19) से लव मैरिज की थी। शादी के 8 महीने बाद वह कमाने-खाने के लिए कवर्धा चला गया। खुशबू गांव में ही सास-ससुर के साथ रहती थी।

        बहू की हत्या करने वाले सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

        घरेलू बातों को लेकर होता था विवाद

        इस दौरान उनका घरेलू बातों को लेकर विवाद होने लगा। आए दिन होने वाले विवाद के कारण खुशबू अपने पति को सास-ससुर से अलग रहने के लिए दबाव बनाने लगी, जिसके बाद सास-ससुर भी उससे दुश्मनी रखने लगे।

        हिस्सा मांगने पर गला दबाकर की हत्या

        खुशबू अपनी सास जेठिया बाई (48) और ससुर भवन सिंह मरकाम (45) से जमीन और संपत्ति की हिस्सेदारी देने की बात कही। सास-ससुर उसे हिस्सा नहीं देना चाहते थे, जिसके कारण उनका विवाद बढ़ गया। शनिवार को भी इसी बात को लेकर खुशबू का अपने सास-ससुर से विवाद हो गया।

        पुलिस गिरफ्त में आरोपी सास-ससुर।

        पुलिस गिरफ्त में आरोपी सास-ससुर।

        इसके बाद वह भोजन कर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह कमरे में उसकी लाश मिली। पीएम रिपोर्ट मिलने और उसकी हत्या करने की आशंका पर पुलिस ने सास-ससुर से पूछताछ की, तब उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए बहू की हत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।



                Hot this week

                रायपुर : सहकारिता आंदोलन को गति देने स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनाएं कार्ययोजना – डॉ. आशीष भूटानी

                अगला राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन जनवरी में तमिलनाडु के महाबलीपुरम...

                रायपुर : सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने की ‘कैफे पण्डुम’ की सराहना

                पुनर्वासित युवाओं की पहल बनी स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव...

                Related Articles

                Popular Categories