CG: नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार… धान बीज से भरे ट्रक में बड़ी ही चालाकी से छिपाई गई थी 600 बोतल कोरेक्स सिरप

        जशपुर: जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 600 बोतल कफ सिरप कोरेक्स जब्त किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

        जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में पड़ोसी राज्य झारखंड से लगातार नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही है। मुखबिर ने बताया कि सोमवार को भी पत्थलगांव जा रहे ट्रक में नशीली दवाओं की खेप ले जाई जा रही है।

        जशपुर में भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

        जशपुर में भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

        मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहनों की तलाशी शुरू की। धान बीज लेकर पत्थलगांव जा रहे संदिग्ध ट्रक को रोका गया। उसकी तलाशी करने पर गाड़ी से 5 कार्टन में 600 बोतल कोरेक्स सिरप भरा हुआ मिला। वाहन में धान बीज के बीच बड़ी ही चालाकी से इन बोतलों को छिपाया गया था।

        एसडीओपी संदीप मित्तल ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 600 बोतल कोरेक्स कफ सिरप जब्त कर ली गई है। आरोपी मोहम्मद तुफेज अंसारी ने बताया कि वो पड़ोसी राज्य झारखंड से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नशीली दवाओं का सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।​​​​



                Hot this week

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories