CG: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार 102 महतारी एक्सप्रेस… प्रसव केस छोड़ वापस लौट रहा था, कुछ महीने पहले नई एजेंसी ने शुरू किया था सचांलन

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में तेज रफ्तार 102 महतारी एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि 102 महतारी एक्सप्रेस प्रसव के बाद जिला अस्पताल से ग्राम लोहारी में केस छोड़कर वापस लौट रही थी। वापस लौटने के दौरान महतारी एक्सप्रेस पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

              घटना ग्राम पीपरडोल मरवाही पेंड्रा मुख्य मार्ग की है। दुर्घटना में 102 महतारी एक्सप्रेस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए मारवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही दुर्घटना के समय वाहन में कोई मरीज या गर्भवती महिला सवार नहीं थी, वर्ना बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

              कुछ महीने पहले ही 102 महतारी एक्सप्रेस का नया टेंडर हुआ है।

              कुछ महीने पहले ही 102 महतारी एक्सप्रेस का नया टेंडर हुआ है।

              बता दें कि अभी कुछ महीने पहले ही 102 महतारी एक्सप्रेस का नया टेंडर हुआ है। उसके संचालन की जिम्मेदारी नई कंपनी CAMP को मिली हुई है। नई एजेंसी ने अपना नया सेटअप चालू करते हुए कुछ एम्बुलेंस ब्लॉक मुख्यालय में दी हुई है जिसमें पुराने सभी कर्मचारियों को भर्ती नहीं लिया गया है। नए अप्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ आनन-फानन में कामकाज शुरू किया गया है। जिसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

                              9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अपरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है – मुख्यमंत्री साय

                              मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का...

                              रायपुर : शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है – मुख्यमंत्री साय

                              खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला...

                              Related Articles

                              Popular Categories