Monday, February 23, 2026

              CG: छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड… बिलासपुर में रहकर PSC की तैयारी कर रही थी रायगढ़ की स्टूडेंट, प्यार में मिला धोखा इसलिए की खुदकुशी

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायगढ़ की प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह यहां पीएससी की तैयारी कर रही थी। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए पैरेंट्स से माफी मांगी है। आत्महत्या के लिए प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है। छात्रा से मिली डायरी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

              रायगढ़ जिले के जुट मिल थाना क्षेत्र के तलकेला निवासी किरण सारथी पिता रामजी लाल सारथी (24) कॉलेज की छात्रा है। वह बिलासपुर में सिटी कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा में शैलेंद्र मिरी के मकान में किराए पर रहती थी। यहां रहकर पीएससी की तैयारी कर रही थी और कोचिंग करती थी। शनिवार की रात वह अपने रूम के बाहर टहल रही थी। रात करीब 9.30 बजे उसकी सहेलियां सोने के लिए अपने रूम में चली गई। फिर किरण भी रात करीब 10 बजे अपने कमरे में चली गई।

              रायगढ़ से आकर पीएससी की तैयारी कर रही थी छात्रा।

              रायगढ़ से आकर पीएससी की तैयारी कर रही थी छात्रा।

              दोपहर तक नहीं खुला दरवाजा, तब सुसाइड का पता चला

              रविवार की सुबह उसके रूम का दरवाजा बंद था, तब सहेलियों को लगा कि वह सो रही होगी। लेकिन, दोपहर तक छात्रा के कमरे से कुछ आहट नहीं आई, तब उन्होंने दरवाजा खटखटाया। फिर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक ने छत के सहारे छात्रा के कमरे के रोशनदान से भीतर झांककर देखा तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसकी जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी।

              सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा माफ करना

              खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई और कमरे की तलाशी ली। कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या करने के लिए अपनी मम्मी-पापा से माफी मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              डायरी में लिखी सुसाइड की कहानी

              पीएससी छात्रा किरण सारथी करीब दो साल से बिलासपुर में रह रही थी। इससे पहले ही गांव के ही एक युवक से उसकी दोस्ती थी और अफेयर चल रहा था। बीच-बीच में गांव जाती थी, तब उनकी मुलाकात भी होती रही। इस बीच करीब दो माह पहले उसे गांव जाने पर पता चला कि उसके प्रेमी युवक का गांव की कुछ महिलाओं से भी संबंध है। इसके बाद से ही वह तनाव में आ गई थी और बिलासपुर आकर डायरी लिख रही थी। पुलिस ने जो डायरी बरामद किया है, उसमें छात्रा ने अपनी सुसाइड की कहानी लिखी है। इसी आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories