CG: ट्रैक्टर से गिरकर छात्रा की मौत… आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थी स्टूडेंट, ब्रेकर में उछल कर नीचे गिरी; भाग निकला ड्राइवर

            बिलासपुर: जिले में ट्रैक्टर के इंजन में बैठी छात्रा उछल कर नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा अपने घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थी। रास्ते में वह ट्रैक्टर में बैठ गई, तभी ये हादसा हो गया। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

            टीआई रवींद्र अनंत ने बताया कि ग्राम पाराघाट निवासी रामनारायण यादव की पांच साल की बेटी अंजली यादव गांव के आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती थी। रोज की तरह वह शनिवार की सुबह 8.30 बजे घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थी।

            पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

            पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

            इस दौरान रास्ते में गांव के ही ट्रैक्टर चालक धरमपाल को देखकर वह ट्रैक्टर में बैठने की बात कही, जिस पर धरमपाल ने उसे आंगनबाड़ी तक छोड़ने के लिए ट्रैक्टर के इंजन के बाजू में सीट पर उसे बैठा लिया।

            ब्रेकर में उछल कर नीचे गिरी लड़की और हो गई मौत
            इस दौरान चालक धरमपाल ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चला रहा था, तभी सड़क में ब्रेकर के पास अंजली ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गई। इस हादसे में खून से लथपथ घायल अंजली बेहोश हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

            उन्हों ने पुलिस की डायल 112 की मदद से बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं, ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories