CG: साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण… 5 चेहरे विधायक बनते ही मंत्री बने, 3 सिर्फ 12वीं तक पढ़े, पहली बार कैबिनेट मंत्री बने लखन लाल देवांगन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की सम्भावना; 13 सदस्यीय मंत्रिमंडल में अभी एक सीट खाली..

          अभी मंत्रिमंडल में CM साय के साथ 2 डिप्टी सीएम हैं। - Dainik Bhaskar

          रायपुर: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ली। 5 पहली बार मंत्री बने। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके थे।

          राजभवन की ओर जाने वाले चारों रास्तों को आम जन के लिए बंद कर दिया गया है। इसमें पुराने PHQ, शास्त्री चौक, पुराने डीपीआर भवन और चर्च की ओर से जाने वाले रास्ते बंद किए गए हैं। चर्च के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे। इन्होंने ली

          13 सदस्यीय मंत्रिमंडल में अभी एक सीट खाली

          मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल में 13 सदस्यों की जगह है। सीएम विष्णुदेव साय और दो डिप्टी सीएम बनने के बाद 9 मंत्री बनाए गए हैं। अभी एक सदस्य की जगह खाली है। 12 सदस्यीय कैबिनेट में अभी 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं।

          साय मंत्रिमंडल में 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक पढ़े

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट में फिलहाल 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें से 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े-लिखे हैं। मंत्री बनाए गए दयालदास बघेल जहां 10वीं पास हैं, वहीं लखनलाल देवांगन 7वीं और लक्ष्मी राजवाड़े 12वीं तक ही पढ़ी-लिखी हैं।

          5 पहली बार बनाए गए हैं मंत्री

          प्रदेश भाजपा की सरकार में पहली बार 5 विधायक टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री बने हैं। टंक राम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े और ओपी चौधरी पहली बार चुनाव जीतकर विधायक चुने गए हैं।

          इन्होंने ली शपथ

          1. बृजमोहन अग्रवाल

          2. रामविचार नेताम

          3. दयालदास बघेल

          4. केदार कश्यप

          5. लखन लाल देवांगन​​​​​

          6. श्यामबिहारी जायसवाल

          7. ओपी चौधरी

          8. लक्ष्मी राजवाड़े

          9. टंकराम वर्मा



                    Hot this week

                    रायपुर : पक्के स्कूल भवन से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का आधार

                    मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार,...

                    Related Articles

                    Popular Categories