CG: फांसी पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश… दोनों करना चाहते थे शादी, घरवालों को नामंजूर था रिश्ता; अब एक साथ होगा अंतिम संस्कार

          दंतेवाड़ा: जिले के गीदम में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के पास ही जंगल में दोनों के शव एक साथ पेड़ पर लटकते हुआ पाए गए। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। शनिवार को एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

          जानकारी के मुताबिक, जावंगा गांव के 18 साल के मंटू का गांव की ही 17 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी परिजन को भी मिली। लेकिन परिजन ने दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने से मना कर सिर्फ पढ़ाई में ध्यान देने कहा।

          परिजन का ये रवैया प्रेमी जोड़े को नागवार गुजरी और दोनों शुक्रवार दोपहर गांव के पास ही जंगल गए। जहां पेड़ में एक ही फंदे से लटककर दोनों ने अपनी जान दे दी। गांव के ही कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी लाशों पर गई। इसकी जानकारी उन्होंने मृतकों के परिजन और पुलिस को दी।

          जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को गांव में ही दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। गीदम SDOP आशारानी ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल जांच की जा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज

                    कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया...

                    रायपुर : सरगुजा की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

                    वीबी-जी राम जी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के...

                    Related Articles

                    Popular Categories