CG: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की मिली सड़ी-गली लाश.. 2 से 3 दिन पुराना है शव, कमरे से बदबू आने लगी, तब पता चला मामला

              बालोद: जिले में भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। उसका शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। बताया गया है कि कमरे से बदबू आने लगी थी, तब ये पूरा मामला पता चला सका है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

              निर्मला सेक्टर के BSP क्वार्टर में रहने वाला नंदा चिन्ना रायडू(45) अकेले रहता था। वो यहां बीएसपी के राजहरा माइंस में काम करता था। कहा जा रहा है कि वो 2-3 दिन से माइंस में नहीं जा रहा था। माइंस के लोगों ने उसे फोन भी किया था। मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया था।

              दल्ली राजहरा पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

              दल्ली राजहरा पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

              वहीं गुरुवार को पड़ोस में रहने वाले लोगों को बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने पता लगाया तो देखा कि यह बदबू नंदा के कमरे से आ रही है। फिर उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस बात की सू्चना दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब दरवाजे को तोड़ा गया। उसके बाद नंदा का शव मिला है। उसका शव बिस्तर पर पड़ा था।

              आत्महत्या की आशंका

              पुलिस का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था। इसलिए हमें लगता है कि उसने सुसाइड किया होगा। मगर फिर भी अलग-अलग एंगल से जांच कर रहे हैं। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि उसने ऐसा क्यों किया है। परिजन आंध्र प्रदेश में रहते हैं। उन्हें भीे इस घटना की जानकारी दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।


                              Hot this week

                              KORBA : बडे़ बकायादार की सम्पत्ति की गई सील

                              कर न जमा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर...

                              Related Articles

                              Popular Categories