CG: किसान की पेड़ के नीचे दबकर मौत… जिस पेड़ पर चला रहा था आरी, वही किसान के ऊपर आ गिरा

              बालोद: जिले के ग्राम सांकरी में किसान के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

              ग्राम सांकरी का रहने वाला रामचंद्र निषाद (50 वर्ष) शनिवार को बबूल का पेड़ काट रहा था। मशीन से पेड़ काटते वक्त उसे बैलेंस का ध्यान नहीं रहा, जिससे पेड़ कटने के साथ ही उस पर आ गिरा। इससे वो बुरी तरह घायल हो गया। किसान को जब इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल लाने से पहले ही किसान की मौत हो चुकी थी।

              शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम।

              शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम।

              जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि किसान के पैर बुरी तरह जख्मी थे। पेड़ सीधा उसके शरीर के ऊपर ही जा गिरा, जिससे उसके शरीर में भी फ्रैक्चर था। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजहों की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

              अस्पताल आने से पहले ही हुई किसान की मौत।

              अस्पताल आने से पहले ही हुई किसान की मौत।

              मनेंद्रगढ़ में पेड़ से गिरकर ग्रामीण की हुई थी मौत

              इसी साल जनवरी के महीने में मनेंद्रगढ़ में जामुन का पेड़ काट रहा एक ग्रामीण पेड़ से नीचे गिर गया था। गिरने से उसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे मनेंद्रगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, यहां उसने दम तोड़ दिया था। झगराखांड पुलिस ने बताया था कि मनेंद्रगढ़ थानांतर्गत ग्राम लालपुर निवासी 40 वर्षीय अमर साय जामुन का पेड़ काटने गया हुआ था।

              अमर साय नगर पंचायत झगराखंड के पक्काधौड़ा वार्ड क्रमांक- 1 निवासी जितेंद्र केंवट के घर पेड़ काटने गया था। वह पेड़ पर चढ़कर टांगी से टहनियों को काट रहा था, तभी अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी मनेंद्रगढ़ लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              Related Articles

                              Popular Categories