CG: 12 साल की लड़की से रेप के बाद हत्या.. नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद बोरवेल की पाइप पर बच्ची का सिर दे मारा, फिर घोंटा गला

        Raipur: राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप फिर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। गुदगुदा गांव स्थित एक खेत में बोर के पास लड़की की लाश मिली। पूछताछ में पता चला है कि लड़की की उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने तत्काल खोजबीन कर गिरफ्तार कर लिया है।

        मृतक लड़की गांव के स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी उम्र महज 12 साल थी। आरोपी भी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला स्टूडेंट है। घटना के वक्त लड़की घर से मात्र 300 मीटर की दूरी में खेत में खेल रही थी। गांव के ही पड़ोसी आरोपी नाबालिग लड़के की नीयत मासूम को लेकर नीयत ठीक नहीं थी। खेत के पास अकेली खेल रही नाबालिग लड़की को देख आरोपी मौके का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया।

        खेत में मिली बच्ची की लाश।

        खेत में मिली बच्ची की लाश।

        बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे घटना की किसी को भी नहीं देने की बात कही । जब लड़की ने उसका विरोध किया और वो बात नहीं मानी तो आरोपी ने गुस्से में आकर बोरवेल पर 3-4 बार बच्ची का सिर दे मारा, जिससे बच्ची का सिर लहूलुहान हो गया। उसके बाद आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस को मृतका के बॉडी में सिर और गले में चोट के गंभीर निशान मिले हैं।

        आरंग थाना।

        आरंग थाना।

        वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लाश की खबर मिलते ही आरंग पुलिस ने सक्रियता से गांव के लोगों से पूछताछ की। जिसमें पता चला की अंतिम बार लड़की को उस आरोपी के साथ ही घूमते देखा गया।

        इसी फॉर्म हाउस के पास हुई घटना।

        इसी फॉर्म हाउस के पास हुई घटना।

        जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को निर्दोष बतलाते हुए गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने गुनाह कबूल लिया। उसने अपनी उम्र 19 साल बताया था ।

        इसी बोर पर बच्ची का सिर पटका गया।

        इसी बोर पर बच्ची का सिर पटका गया।

        मार्कशीट की जांच में पाया गया कि लड़का 18 साल होने से कुछ महीने कम है। जानकारी मिली है कि आरोपी ने पहले भी एक-दो चोरी जैसे अपराध किए है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

                विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और...

                रायपुर : लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 सितंबर तक करें निराकरण

                सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक...

                KORBA : जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

                कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन...

                Related Articles

                Popular Categories