CG: बाप ने रची मर्डर की साजिश… खुद की थी 4 शादी लेकिन बेटे ने की दूसरी तो हुआ नाराज; मारने के लिए सुपारी दे दी

          गरियाबंद: गरियाबंद में एक बाप ने अपने ही जवान बेटे की हत्या की साजिश रच दी। इतना ही नहीं उसने बदमाशों को उसके मर्डर की सुपारी भी दे दी। बताया गया कि आरोपी पिता बेटे की दूसरी शादी होने से नाराज था। लेकिन खास बात यह है कि, पिता ने खुद 4 शादियां की है।

          मामला फिंगेश्वर थाना इलाके का है जहां, किरवई निवासी लोकेश गायकवाड़ पर 8 सितंबर को जानलेवा हमला हुआ। आरोपियों ने पहले युवक की गाड़ी बुकिंग की, फिर जमाही गांव के पास ले जाकर चलती गाड़ी में युवक का चाकू से गला रेत दिया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।

          पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पिता कोमल सोनवानी की 4 पत्नी भी है। चारों पत्नी एक साथ रहती थीं।

          गरियाबंद में बेटे की सुपारी देने वाला बाप गिरफ्तार ।

          गरियाबंद में बेटे की सुपारी देने वाला बाप गिरफ्तार ।

          बेटे ने 6 महीने पहले की दूसरी शादी

          बताया जा रहा है कि, बेटे लोकेश गायकवाड़ ने 6 महीने पहले दूसरी शादी की थी। उसने अपनी पत्नी की ही बड़ी बहन से शादी की थी जो पहले ही शादीशुदा थी। इसे लेकर लोकेश गायकवाड़ का ससुराल पक्ष से विवाद भी होते रहता था।दूसरी शादी के दौरान उसे कुछ लोगों ने बेरहमी से मारा भी था।

          रायपुर के हैं सुपारी लेने वाले दोनों आरोपी

          एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने बताया कि हत्या की साजिश रचने वाले पिता कोमल सोनवानी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सुपारी लेने वाले रायपुर के दो आरोपी शिवम तिवारी और अंकित जायसवाल को भी पकड़ लिया है। पिता ने अपने बेटे को मारने के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

          सुपारी लेने वाले आरोपी अंकित जायसवाल ने भी प्रेम विवाह किया हुआ है। दोनों आरोपी बेरोजगार थे और पैसे की जरूरत के कारण उन्होंने लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि दोनों आरोपी पेशे से सुपारी किलर नहीं है, इसके चलते भी युवक की जान बच गई।

          गरियाबंद पुलिस ने दो सुपारी किलर और पिता को किया गिरफ्तार ।

          गरियाबंद पुलिस ने दो सुपारी किलर और पिता को किया गिरफ्तार ।

          घर में होता झगड़ा, नाराज होकर रची साजिश

          पुलिस ने बताया कि पिता कोमल गायकवाड़ और बेटे के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। सनकी पिता ने बेटे को जान से मारने की साजिश रची। रायपुर के शिवम तिवारी और अंकित जायसवाल से बेटे का गला रेतवा दिया था। अब तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : रक्षाबंधन पर मिला ‘विष्णु भैया’ का तोहफा

                    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से खुशियों से...

                    रायपुर : बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                    मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों...

                    Related Articles

                    Popular Categories