CG: तेंदुए ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर किया अटैक… दोनों की हालत गंभीर, थोड़ी देर बाद तेंदुए की हो गई मौत; जांच जारी

              घायल पिता-पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। - Dainik Bhaskar

              घायल पिता-पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

              गरियाबंद: वनमंडल के चिपरी गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को बुरी तरह से घायल कर दिया। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इसके बाद तेंदुआ भी मृत मिला है। अब वन अधिकारी ये जानने में जुटे हैं कि आखिर तेंदुए की मौत कैसे हुई। मामला नवागढ़ चौकी क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ रेंज के चिपरी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6-7 बजे सुखचंद ध्रुव और उसका बेटा मनीराम ध्रुव (28) घर पर ही मौजूद थे। उसी समय अचानक एक तेंदुआ घुसा और दोनों पिता-बेटे पर हमला कर दिया। दोनों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, तब तक तेंदुआ बाहर भाग गया।

              तेंदुए का शव घायलों के घर से 50 मीटर दूरी पर थोड़ी देर के बाद मिला।

              तेंदुए का शव घायलों के घर से 50 मीटर दूरी पर थोड़ी देर के बाद मिला।

              इधर गांववाले और अन्य परिजन दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। तेंदुए ने पिता-पुत्र के शरीर पर कई जगह काट लिया है। इसमें सबसे हैरानी की बात ये है कि तेंदुए का शव घायलों के घर से 50 मीटर दूरी पर थोड़ी देर के बाद मिला।

              गांववाले और अन्य परिजन दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

              गांववाले और अन्य परिजन दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

              लोगों ने वन विभाग को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर उपवन मंडल अधिकारी (SDO) मनोज चंद्राकर अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

              वहीं तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि अचानक तेंदुए की मौत कैसे हुई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सहायक ग्रेड-02 निलंबित

                              रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : अब ‘सेवा-सेतु केंद्र’ से मिलेंगी 442 डिजिटल सेवाएं

                              लोक सेवा केंद्रों का हुआ उन्नयन, मिलने वाली सुविधाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories