CG: छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 22 फरवरी को पहुंचेंगे रायपुर, 23 फरवरी को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ…

        रायपुर: छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन कल 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रातः 7:40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8:30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रातः 10:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

        उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।



                Hot this week

                रायपुर : अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – अरुण साव

                विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

                विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और...

                Related Articles

                Popular Categories