Friday, February 27, 2026

              CG: बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला मंत्री का करीबी… पूर्व मंत्री केदार बोले- कवासी लखमा का है खासमखास, नाम का नहीं किया खुलासा

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले की 5 साल की छात्रा से दुष्कर्म के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। CG के पूर्व मंत्री और BJP नेता केदार कश्यप का कहना है कि, रेपिस्ट आबकारी मंत्री कवासी लखमा का खासमखास है। उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। केदार के बयान से यह जाहिर हो रहा है कि, BJP रेपिस्ट को जानती है। हालांकि, नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

              केदार कश्यप ने बुधवार को मीडिया को अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, एर्राबोर थाना क्षेत्र के एक पोटाकेबिन में लगभग 500 बच्चियां रहकर पढ़ाई करती हैं। पोटाकेबिन की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसकी जानकारी मुझे रात में मिली थी। इस संबंध में हमने सुकमा के SP से भी बातचीत की। साथ ही 5 सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। इस दल को जांच के लिए रवाना कर दिया गया है।

              मामले के आरोपी को बताया जा रहा अज्ञात

              उन्होंने कहा कि, इस मामले के आरोपी को अज्ञात बताया जा रहा है। लेकिन, हमें जो जानकारी मिली है आरोपी का परिवार और पोटाकेबिन अधीक्षिका आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खासमखास हैं। कवासी लखमा भी इस पर अपना बयान देकर स्पष्ट कर सकते हैं और को दोषी को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन हमें इस सरकार से उम्मीद नहीं है। हमारी छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहा है।

              मंत्री ने साधी चुप्पी – केदार

              उसी जिले के रहने वाले प्रदेश के आबकारी मंत्री चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। आरोपी को जानते हुए भी उसे अज्ञात घोषित करवा देते हैं। इसी वजह से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। यह टीम मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की तह तक जाएगी।

              दो बार दिया अलग बयान

              जिस तरह से केदार कश्यप ने मीडिया को अपना बयान दिया है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि, भाजपा आरोपी को जानती है। लेकिन, उसके नाम का खुलासा करने से बच रही है। केदार के इस बयान के बाद जब पत्रकारों ने दोबारा उनसे बातचीत की तो उन्होंने अपना बयान पलटते कहा कि, जो लोग आरोपी को बचा रहे हैं वे लोग आबकारी मंत्री के खासमखास हैं। केदार के ये दो अलग-अलग बयान हैं लेकिन, इसकी कड़ी सिर्फ एक ही है कि BJP रेपिस्ट को जानती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष लेख : रंगों से बदलते जीवन के रंग

                              रायपुर (जी.एस. केशरवानी, उपसंचालक) (BCC NEWS 24): होली का...

                              रायपुर : ग्राम कुकुसदा में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश...

                              रायपुर : स्व सहायता समूह द्वारा ‘आशा बिहान बाजार’ की शुरुआत

                              लखपति महिला पहल के अंतर्गत बिहान की महिलाओं का...

                              Related Articles

                              Popular Categories