CG: बैंक प्रबंधक के खिलाफ स्टाफ ने खोला मोर्चा… बैंक ऑफ इंडिया के सभी शाखाओं में किया प्रदर्शन, बोले- स्टाफ से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

            BILASPUR: बिलासपुर में बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा प्रबंधक कमलेश कुमार मिश्रा के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर के बैंक ऑफ इंडिया में काली पट्‌टी लगाकर हल्ला बोला। बैंक कर्मचारी यूनियन का कहना है कि किसी भी कर्मचारी से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

            दरअसल, दयालबंद शाखा के कर्मचारियों ने यूनियन के पदाधिकारियों से मुख्य शाखा प्रबंधक कमलेश कुमार मिश्रा की शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ उनका व्यवहार ठीक नहीं है। बिना वजह वह कर्मचारियों पर अपनी नाराजगी जताते रहते हैं और उपभोक्ताओं के सामने अशोभनीय बर्ताव करते हैं।

            काली पट्‌टी लगाकर जताया विरोध, नारेबाजी भी की

            प्रबंधक के इस रवैए से नाराज यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने प्रदेश भर के बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में काली पट्‌टी लगाकर विरोध जताया। इस दौरान बैंक से बाहर निकलकर सांकेतिक रूप से नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी अपनी मेहनत व लगन से लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में प्रबंधक का रवैया उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता है। यूनियन ने मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा है।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories