CG: युवक ने जेल से छूटते ही कर दी हत्या… दोस्त पर लगाया बीवी से अवैध संबंध का आरोप, फिर मार दिया चाकू; 3 गिरफ्तार

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने एक युवक पर पहले अवैध संबंध का आरोप लगाया, फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई। उरला थाना पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

              दरअसल, वारदात 15 सितंबर शाम की है। उरला क्षेत्र के रहने वाले अमन बंजारे और उसका दोस्त राजू साहू सतनामी पारा में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी राजू ने अमन पर अपनी बीवी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच राजू के दो अन्य साथी सुनील पाल और अजय टंडन भी पहुंच गए। तीनों ने मिलकर अमन पर हमला कर दिया।

              अमन बंजारे की चाकू लगने से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

              अमन बंजारे की चाकू लगने से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

              2 दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे बाहर

              आरोपियों ने मृतक अमन की जांघ और कमर पर चाकू मारा। जिससे वो लहूलुहान हो गया। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उरला TI से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजू साहू और अमन बंजारे दोनों जेल से दो दिन पहले ही छूट कर बाहर आए थे। वे दोनों आपस में दोस्त थे। उन्हें पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories