CG: रायपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर 21 लाख की चोरी… शाम को टहलने गए तो खिड़की तोड़कर घुसे चोर; 1 घंटे के अंदर दिया अंजाम

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में दीपावली के बाद से ही चोरों ने आतंक मचा रखा है। शहर भर में एक के बाद एक घरों पर लगातार लाखों की चोरियां की। इस बार चोरों ने माना थाना क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर के घर को निशाना बनाया है। जहां चोर घर के पीछे तरफ की खिड़की तोड़कर बेडरूम के अंदर घुसे। फिर आलमारी में रखे कैश और गहने समेत 21 लाख की चोरी कर ली।

              ये पूरा मामला माना थाना इलाके का है। सिद्धि विनायक कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र साहू ने 18 नवम्बर को FIR दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। शाम के करीब 6 बजे थे। वो अपनी बेटी और पत्नी के साथ पास के ही गार्डन में टहलने गए हुए थे। वो डेढ़ घंटे बाद घर वापस लौटे तो मेन गेट में ताला लगा हुआ था। जब वह बेडरूम के अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने देखा कि खिड़की की रॉड टूटी पड़ी थी।

              खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे आरोपी

              खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे आरोपी

              लाल रंग के बैग से 7 लाख कैश पार

              दंपती ने देखा कि बेडरूम का पूरा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। चोर ने अलमारी के अंदर रखे लाल रंग के बैग से 7 लाख रुपए कैश चोरी कर लिए थे। इसके अलावा अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के गहने, जिसमें 4 गले का हार सेट, कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चूड़ी समेत कैश और गहने मिलाकर करीब 21 लाख रुपए का माल पार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

              रेकी करने के बाद अंदर घुसने की आशंका

              पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरों ने पहले सुरेंद्र साहू के घर की रेकी की होगी। चोरी की घटना शाम के वक्त की है। ये साफ है कि जैसे ही परिवार ताला लगाकर घर के पास गार्डन में पहुंचा। पीछे बाउंड्री वाल से कूदकर घर की खिड़की के पास पहुंच गए। फिर उसे काटकर अंदर एंट्री कर ली। ये पूरी वारदात को 1 घंटे के अंदर ही अंजाम दिया गया है। इस दौरान परिवार के साथ चोरों की नजर घर पर भी बनी रही होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : 305 लीटर महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त

                              5 आरोपी जेल भेजे गएरायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़...

                              रायपुर : बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज से बदलेगी रफ्तार

                              महासमुंद में यातायात को मिलेगा नया आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories