Monday, February 9, 2026

            CG: जीन्स से घोंटा गला, फिर आधा शरीर कुचला.. अर्धनग्न हालत में मिली युवक की लाश, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

            जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। मृत युवक के गले में जीन्स बंधी हुई है। साथ ही कमर से नीचे के अंग कुचले हुए मिले हैं। शव के पास शराब की बोतलें भी मिली है। प्रारंभिक तौर पर युवक का गला घोंट कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की अब तक पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, लाश करकपाल इलाके में मिली है। यहां बाजारपारा गए लोगों ने शव को देखा। जिसके बाद इसकी सूचना फौरन बोधघाट थाना के जवानों को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया है। इधर, जिस जगह पर शव मिला है वहां पास में ही कुछ शराब की बोलतें भी पड़ी मिली। युवक का नाम क्या है? कहां का रहने वाला है? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

            युवक की जीन्स उतार कर घोंटा गया गला

            बताया जा रहा है कि, लाश के आस-पास मिली शराब की बोतलें देख यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को पहले शराब पिलाई गई होगी। जिसके बाद उसी की जीन्स उतारकर उसका गला घोंट दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या की संभावना जताई है।


                          Hot this week

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          रायपुर: खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                          रायपुर प्रेस क्लब की इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार...

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          Related Articles

                          Popular Categories