CG : दहेज प्रताड़ना और टोनही बताकर घर से निकाला, पति, सास-ससुर सहित 4 लोग गिरफ्तार; 12 साल पहले हुई थी शादी

        सरगुजा: जिले में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर ससुराल से निकाल दिया गया। अब उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज के साथ टोनही प्रताड़ना का केस दर्ज कर पति, सास-ससुर के साथ ननद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है।

        जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का विवाह 2012 में कोट निवासी निवासी उमाशंकर यादव के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। उसके 2 बच्चे भी हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शादी के एक साल बाद से ही उसे ससुराल वाले कम दहेज लेकर आए बोलकर प्रताड़ित और मारपीट करते थे। लंबे समय से विवाहिता प्रताड़ना सह रही थी। इस बीच उस पर जादू-टोना करने का भी आरोप लगाया गया।

        मारपीट कर निकाला तो दर्ज कराई रिपोर्ट

        पीड़िता ने लुंड्रा में रिपार्ट दर्ज कराई है कि 1 मई को वो देर शाम घर में खाना बना रही थी। उस दौरान विवाद करते हुए पति उमाशंकर यादव ने गाली-गलौज कर मारपीट की। ससुर भोला यादव ने डंडे से मारपीट की। इसके साथ ही सास राधा यादव और ननद सोनू यादव ने पीड़िता पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर मारपीट की।

        सभी आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

        पुलिस ने मामले में आरोपी पति उमाशंकर यादव (32), ससुर भोला प्रसाद यादव (52), राधा यादव (50) और ननद सोनू यादव (31) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



                Hot this week

                KORBA : “साक्षर कोरबा-समृद्ध कोरबा” की ओर बढ़े कदम, 27 सितंबर को होगी उल्लास महापरीक्षा

                कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की अपील-परीक्षा से कोई शिक्षार्थी...

                Related Articles

                Popular Categories