CG: राज्य में अब तक 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…

              • किसानों को 26,482 करोड़ रूपए का भुगतान
              • कस्टम मीलिंग के लिए 83.15 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 26482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

              मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 65 हजार 864 किसानों से 124 लाख 89 हजार 623 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 26 हजार 482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 98 लाख 38 हजार 565 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 83 लाख 15 हजार 849 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान

                              बिहान की दीदियां अब गांव-गांव में स्थापित करेंगी सौर...

                              रायपुर : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बदली किसान की तकदीर

                              प्रति एकड़ 6.50 लाख रुपये तक शुद्ध लाभरायपुर (BCC...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना भरोसे का मंच

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल...

                              रायपुर : बेमेतरा जिले में दलहन के रकबे में चार गुना की वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की ‘मिशन फॉर...

                              Related Articles

                              Popular Categories