CG: दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए लोहण्डीगुड़ा में मिशन आत्मनिर्भर के तहत किया गया शिविर का आयोजन…

            जगदलपुर: दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए बुधवार एक फरवरी को लोहण्डीगुड़ा में मिशन आत्मनिर्भर के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 717 दिव्यांगों ने पंजीयन करवाया। लोहण्डीगुड़ा में शिविर का आयोजन करने के पूर्व सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से दिव्यांगांे की पहचान की गई थी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन की यह पहल उन दिव्यांग लोगों तक पहुंचने के लिए है, जो सामान्य तौर पर हम तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को रखने के लिए हम तक नहीं पहुच पाते, उनकी समस्याओं के समाधान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। मिशन आत्मनिर्भर के तहत उनकी पहचान कर उन्हें एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा है, सभी की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा सके। यहां दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, सहायक उपकरण आदि समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में हर्राकोड़ेर, बोदली, धर्माबेड़ा जैसे दुरस्थ अंचलों के साथ पूरे विकासखण्ड के दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री एम चंद्रा, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती वैशाली मरढ़वार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रणव दीवान सहित समाज कल्याण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, युवोदय के स्वयंसेवक उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

                          जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, हैंडपंप...

                          Related Articles

                          Popular Categories