Saturday, February 28, 2026

              CG: ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को कुचला… मौके पर ही तोड़ा दम, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल; अस्पताल से दवाईयां लेकर लौट रही थी

              धमतरी: जिले के केरेगांव थाने के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। मंगलवार को हुए हादसे में मितानिन लता बाई की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक महिला जागेश्वरी ओटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, सलोनी के भाटापारा की रहने वाली मितानिन लता बाई (46), जागेश्वरी ओटी और उमेंद्र राम मंडावी एक ही बाइक (CG 05 AS-1856) पर सवार होकर केरेगांव अस्पताल से घर लौट रहे थे। तभी धमतरी मार्ग पर केरेगांव थाने के पास तेज रफ्तार ट्रेलर (CG 10 BG-7455) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

              धमतरी जिले के केरेगांव थाने के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया।

              धमतरी जिले के केरेगांव थाने के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया।

              ट्रेलर लता को कुचलती हुई आगे बढ़ गई। हादसे में महिला का भेजा बाहर आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला जागेश्वरी गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

              दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              बता दें कि केशकाल में भारी वाहनों के प्रतिबंध के बाद सिहावा-धमतरी मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। सिक्स लेन रोड निर्माण की वजह से भी बड़ी-बड़ी गाड़ियां चल रही हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तीनों केरेगांव अस्पताल गए थे और दवाई लेकर वापस सलोनी लौट रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गए।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories