CG: राखड़ से भरे ट्रक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर… महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए बिलासपुर रेफर

              सक्ती: जिले में राखड़ से भरे ट्रक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, हसौद निवासी फुलटोरी यादव (45) मंगलवार को गाय के लिए चारा लेकर अपने घर जा रही थी। महिला बजरंग चौक के पास पहुंची थी, उसी समय RKM पावर प्लांट से राखड़ लोड कर सेंदरी की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 11 बीएफ 7287 ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई।

              हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

              हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

              गंभीर रूप से घायल महिला बिलासपुर रेफर

              हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को हसौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

              नहीं थम रहा अवैध राखड़ का कारोबार

              हसौद क्षेत्र में अवैध राखड़ डंपिंग का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। निजी ही नहीं बल्कि शासकीय भूमि पर ट्रांसपोर्टरों द्वारा सरपंच से सांठगांठ कर अवैध तरीके से राखड़ गिराया जा रहा है, जो क्षेत्रवासियों और किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।

              राखड़ परिवहन में लगे ट्रक आरकेएम पावर प्लांट से राखड़ लोड कर छपोरा, हसौद से होते हुए डंपिंग स्थल तक पहुंचते हैं। इन दिनों हसौद तहसील क्षेत्र के सेंदरी गांव में राखड़ गिराया जा रहा है। राखड़ परिवहन में लगे ट्रक की गति और ड्राइवर की लापरवाही के चलते हसौद क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन अवैध राखड़ डंपिंग पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह की दीदियां बना रही हैं प्राकृतिक राखियां, रक्षाबंधन पर बढ़ेगी आय

                              ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, स्थानीय...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला

                              ’मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशालास्कूली विद्यार्थियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories