CG: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर… हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; माकड़ी-देवरी मार्ग पर ट्रैफिक का भारी दबाव

            KANKER: कांकेर से भानुप्रतापपुर जाने वाले मार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है। दुर्घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र में माकडी गांव के पास हुई है।

            जानकारी के मुताबिक, लाल माटवाड़ा गांव के रहने वाले 2 युवक करुण गोटा और भागीराम घर से किसी काम से निकले थे, तभी माकड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करुण गोटा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भागीराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

            राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई थी, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत करवाया।

            बता दें कि रायपुर से होकर जगदलपुर जाने वाले भारी वाहनों को माकड़ी से देवरी होते हुए भेजा जा रहा है, जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। 2 दिनों में यहां दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार की रात भी कांकेर से दुधावा मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई थी।


                          Hot this week

                          रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत

                          राष्ट्रपति की बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में सहभागिता...

                          Related Articles

                          Popular Categories