CG: डेढ़ लाख कैश और ज्वेलरी चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार… मोहल्ले के ही दो युवकों ने मिलकर की थी चोरी, भेजे गए जेल

            दुर्ग: जिले में एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को पकड़ा है। चोरी की शिकायत दुर्ग के राजीव नगर की शीतल गुप्ता ने रविवार को दर्ज कराई थी।

            CSP एमएस चंद्रा ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर अलमारी से 2 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने का टॉप्स, 1 जोड़ी चांदी की पायल और 1 लाख 53 हजार रुपए नगद चोरी किया था। कोतवाली TI महेश ध्रुव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई।

            आरोपियों के पास से जब्त किया गया जेवर, कैश और बाकी सामान।

            आरोपियों के पास से जब्त किया गया जेवर, कैश और बाकी सामान।

            मोहल्ले के ही निकले दोनों चोर

            गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम उमेश साहू (19 साल) और सुनील सोनी (22 साल) बताया। दोनों आरोपी राजीव नगर के ही रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनके पास से चोरी के जेवर और नगदी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’

                          प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती...

                          KORBA : कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित

                          एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत...

                          Related Articles

                          Popular Categories