CG: रायपुर में दो CA स्टूडेंट की मौत… तेज रफ्तार बाइक संभल न सकी, सड़क से दूर खाली प्लॉट में जा गिरी, दो युवकों की जान गई

                रायपुर: रायपुर में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों की उम्र 22-23 साल थी। चश्मदीदों के मुताबिक कचना इलाके में बेकाबू बाइक होर्डिंग से टकराने के बाद खाली प्लॉट में जा गिरी। दोनों युवक ओडिशा के रहने वाले थे। इनके परिजनों को भी जानकारी दी गई है। फिलहाल शवों को जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

                लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण वो कंट्रोल नहीं हो पाई। होर्डिंग से टकराने के बाद दोनों लड़के मोटर साइकिल के साथ गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

                खाली प्लॉट पर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी बाइक, इसी पर मरने वाले दोनों युवक सवार थे।

                खाली प्लॉट पर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी बाइक, इसी पर मरने वाले दोनों युवक सवार थे।

                स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवकों के जेब से मिले आईडी कार्ड के जरिए इनके परिजनों और हॉस्टल के दोस्तों से संपर्क किया गया। ये स्टूडेंट्स CA की पढ़ाई कर रहे थे।

                खाली प्लॉट में मृत पड़ा युवक, हादसे के बाद मौके पर ही हो गई थी मौत, शव को अस्पताल भेजा गया।

                खाली प्लॉट में मृत पड़ा युवक, हादसे के बाद मौके पर ही हो गई थी मौत, शव को अस्पताल भेजा गया।

                ओडिशा के संबलपुर से यहां पढ़ने के लिए आए हुए थे। एक का नाम सदबीर सिंह और दूसरे का नाम अहमद रजा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories