CG: नशे में धुत 2 युवतियों ने महिला कांस्टेबल को पीटा… गणेश विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

              जगदलपुर: बस्तर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवतियों ने एक महिला कांस्टेबल की पिटाई कर दी। दोनों युवतियां शराब के नशे में थी। किसी बात को लेकर इनका ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल से विवाद हो गया। अब पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              यह मामला एक अक्टूबर की देर रात का है। जब गणेश विसर्जन के लिए झांकी निकाली थी। उसी समय सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। इसी बीच एक स्कूटी में दो युवती शिल्पा कश्यप (26) और प्रिया शर्मा (26) आईं।

              ड्यूटी में तैनात महिला कांस्टेबल की पिटाई करने वाली आरोपी शिल्पा कश्यप और प्रिया शर्मा।

              ड्यूटी में तैनात महिला कांस्टेबल की पिटाई करने वाली आरोपी शिल्पा कश्यप और प्रिया शर्मा।

              शराब के नशे में की मारपीट

              पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों ने शराब पी रखी थी। युवतियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर हाथापाई पर उतर आईं। दोनों ने मिलकर महिला कांस्टेबल की बेदम पिटाई कर दी। फिर अन्य महिला कांस्टेबल ने इस विवाद को शांत करवाया।

              दोनों युवतियां गिरफ्तार

              घटना के बाद महिला कांस्टेबल सिटी कोतवाली में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

              न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

              पुलिस अफसरों ने बताया कि जिस समय विवाद हुआ उसी समय इन दोनों युवतियों का टेस्ट करवाया गया था। जांच में दोनों का शराब पीना पाया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories