Friday, February 13, 2026

              CG: मार्निंग वॉक पर निकले दो युवकों से लूट.. आर्मी में भर्ती के लिए लगा रहे थे दौड़, मोबाइल लूटकर भाग निकले कार सवार

              Bilaspur: बिलासपुर में मार्निंग वॉक पर निकले दो युवकों के मोबाइल को कार सवार युवकों ने लूट लिया। दरअसल, दोनों युवक आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। सुबह हाथ में मोबाइल लेकर दौड़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे कार सवार युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के अनुसार ग्राम जोंधरा निवासी रतन पटेल (20) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। वह रोज सुबह मेन रोड पर दौड़ लगाने जाता है। गुरुवार की सुबह करीब 5.30 बजे वह अपने साथियों के साथ दौड़ रहा था। इस दौरान उसके हाथ में मोबाइल था। उसी समय पीछे से कार सवार युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए।

              एक साथ हुई दो-दो वारदात
              इधर, पचपेड़ी क्षेत्र के ही ग्राम बिनौरी का रहने वाला गोविंद राम यादव भी आर्मी की तैयारी कर रहा है। जिस तरीके से कार सवार युवकों ने रतन पटेल को लूट का शिकार बनाया। वही तरीका गोविंद राम के साथ भी अपनाया। दोनों युवकों ने इस घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              लूटने वाला गैंग सक्रिय होने की आशंका
              जिस तरीके से कार सवार युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इससे आशंका जताई जा रही है पचपेड़ी इलाके में यह गैंग सक्रिय है। माना जा रहा है कि बलौदाबाजार सीमा से लगे इस इलाके में मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए कार सवार युवक सुबह निकलते हैं और मौका पाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories