Tuesday, February 24, 2026

              CG: शॉप में चोरी करने वाले पति-पत्नी का VIDEO सामने आया… खरीदी के बहाने पहुंचते, फिर सामान चुराकर फरार हो जाते थे; गिरफ्तार

              BILASPUR: बिलासपुर में रिटेल शॉप में चोरी करने वाले पति-पत्नी का सीसीटीवी VIDEO सामने आने के बाद दंपती को गिरफ्तार किया गया है। महिला अपने पति के साथ खरीदारी करने के बहाने रिटेल शॉप जाती थी और मौका पाकर कॉस्मेटिक सहित महंगे आइटम चोरी कर फरार हो जाती थी। दोनों से बड़ी मात्रा में चोरी का माल भी बरामद किया गया है।

              शॉप के मैनेजर ने 18 सितंबर को चोरी की शिकायत की थी। मैनेजर आशीष रंजन के मुताबिक कि हिसाब मिलान के दौरान सामान कम मिल रहे थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक महिला और पुरुष दुकान से सामान चोरी करते हुए दिखाई दिए। इसी तरह उनकी दुकान के एक और ब्रांच में दोनों ने चोरी की थी।

              रिटेल शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी पति-पत्नी की पहचान की हुई।

              रिटेल शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी पति-पत्नी की पहचान की हुई।

              मैनेजर ने पहले बारीकी से की जांच, तब की शिकायत

              मैनेजर आशीष रंजन ने पुलिस को बताया कि पहले उन्होंने खुद दुकान के परचेस बिल का मिलान कराया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया। फुटेज देखने के बाद संबंधित कई लोगों का बिल चेक कराया, जिसमें महिला और उसके साथ आए युवक के फुटेज और बिल का मिलान किया गया। इसी आधार पर उनके चोरी करने की बात सामने आई। जांच के बाद उन्होंने चोरी की शिकायत की है।

              सीसीटीवी वीडियो से हुई पति-पत्नी की पहचान

              फुटेज के आधार पर पुलिस महिला औक उसके साथ आए युवक की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि चोरी करने वाला युवक मुंगेली जिले के राम्हेपुर का रहने वाला है। वहां जाकर पुलिस ने जानकारी जुटाई तब पता चला कि श्रीराम शुक्ला (42) मंगला के शिवम रेसीडेंसी में किराए पर रहता है और प्राइवेट जॉब करता है। घर में उसकी पत्नी किरण शुक्ला (32) भी रहती है। इसके बाद पुलिस ने शिवम रेसीडेंसी में दबिश दी, तब पति और उसकी पत्नी को पुलिस ने पकड़ लिया।

              पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी से बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक आइटम जब्त किया है।

              आरोपी पति-पत्नी से महंगे कॉस्मेटिक आइटम बरामद

              पुलिस की पूछताछ में पहले दोनों पति-पत्नी गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस ने उन्हें सीसीटीवी वीडियो में चोरी करते हुए पकड़े जाने की जानकारी दी, तब दोनों टूट गए। घर की तलाशी लेकर पुलिस ने कॉस्मेटिक आइटम जैसे- शैंपू, फेस क्रीम, बॉडी लोशन बरामद किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति

                              विशेष शिविर में 401 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, संवेदनशील पहल...

                              Related Articles

                              Popular Categories