CG:  नावापारा, कैलाशपुर, बरबसपुर सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर…

            • शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में साझा किये अपने अनुभव

            सूरजपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड ओड़गी के ग्राम माड़र में, जनपद पंचायत रामानुजनगर के कैलाशपुर व नारायणपुर में, विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम बरबसपुर व चन्द्रेली में,  विकासखंड भैयाथान के ग्राम नावापारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया।

            शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में वैन के माध्यम से कृषि गतिविधि ड्रोन डेमोन्सट्रेशन व स्वॉइल हेल्थ कार्ड डेमोन्सट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

            शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories