CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गिरोला पहुंचने पर आत्मीय स्वागत…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 25 जनवरी को गिरोला पहुंचे। श्री बघेल बुधवार सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा मोहरिया, आठ पहारिया और राजीव युवा मितान क्लब सदस्यों के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए गिरोला पहुंचे थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा भी मुख्यमंत्री के साथ थेे।

               सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए  गिरोला पहुंचे

              मुख्यमंत्री श्री बघेल की अगवानी राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, स्थानीय लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories