CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने ली करवट, तेज बारिश-हवाओं के साथ गिरे ओले, रायपुर-सरगुजा सहित कई जिलों में लुढ़का पारा; बढ़ी ठंड

              रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में रविवार शाम को अचानक से मौसम ने करवट ली है। गरज और चमक के साथ सरगुजा संभाग और भाटापारा में ओले गिरे हैं। करीब आधे घंटे हुई ओलावृष्टि और बारिश ने जहां फसलों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं इससे लगे इलाकों में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

              मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई गई है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद मंगलवार से मौसम साफ रह सकता है।

              प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थित ।

              प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थित ।

              रायपुर, दुर्ग समेत 4 संभागों में बारिश के आसार

              बलौदाबाजार में करीब एक घंटे तक आंधी-तूफान और बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं। इसके कारण धान खरीदी केंद्र में धान का नुकसान हुआ है। वहीं किसानों के फसल भी चौपट हुई है। भाटापारा में ओला गिरने के कारण रायपुर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है रायपुर में अचानक ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।

              मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिकरायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, पेंड्रा, मुंगेली, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

              रायपुर में रात का पारा औसत से कम

              रायपुर में शनिवार रात का तापमान औसत से कम रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री रहा। वहीं, रायपुर के माना में तापमान 14.9 डिग्री रहा जो औसत से 1 डिग्री कम था। वहीं, दिन का तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत तापमान से सामान्य रहा।

              बिलासपुर में ठंड बरकरार

              बिलासपुर में रात का पारा औसत से 2 डिग्री गिरा है। यहां रात का तापमान 12.6 डिग्री पर पहुंच गया जो नॉर्मल टेंप्रेचर से 2 डिग्री कम रहा। वहीं, अ​​​​​​धिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 1 डिग्री कम रहा।

              दुर्ग में गिरा रात और दिन का टेंप्रेचर

              दुर्ग में रात और दिन का तापमान औसत से 3 डिग्री गिरा है। शनिवार को दिन का तापमान 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात का तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन का तापमान औसत से 1 डिग्री कम और रात का तापमान औसत से 3 डिग्री कम रहा।

              सरगुजा संभाग में गिर रहा रात का तापमान

              मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा। वहीं, सरगुजा में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा।

              शहरों में रात का तापमान

              शहरन्यूनतम तापमानसामान्य से अंतर
              रायपुर16.3 डिग्री0 डिग्री
              रायपुर, माना14.9 डिग्री– 1 डिग्री
              बिलासपुर12.6 डिग्री-2 डिग्री
              अंबिकापुर5.8 डिग्री-6 डिग्री
              पेंड्रा9.6 डिग्री-4 डिग्री
              दुर्ग13 डिग्री-3 डिग्री
              राजनांदगांव16 डिग्री+2 डिग्री
              जगदलपुर16.3 डिग्री+2 डिग्री

              जगदलपुर में रात का पारा औसत से 2 डिग्री ज्यादा

              जगदलपुर में दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। यहां रात का तापमान 16.3 डिग्री अधिक रहा, जो औसत से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, दिन का तापमान 31.9 डिग्री रहा, जो औसत से 1 डिग्री ज्यादा है।

              पेंड्रा में गिरा दिन और रात का तापमान

              पेंड्रा में दिन और दिन का तापमान औसत से कम रिकार्ड किया गया। यहां रात का तापमान 9.6 डिग्री रहा जो औसत से 4 डिग्री कम रहा है। वहीं, दिन का तापमान 26.6 डिग्री रहा जो औसत से 1 डिग्री कम रहा।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : कुसुम की खेती बनी लाभ का सौदा

                              कम पानी में किसानों को अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories