CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भी मौसम का यलो अलर्ट, रायपुर सहित कई जिलों में सुबह धुंध की चादर; सरगुजा संभाग में बरसेंगे बादल

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में विंड कन्वर्जेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। मंगलवार सुबह रायपुर सहित कई जिले कोहरे की चादर में लिपटे रहे। वहीं सरगुजा संभाग सहित आसपास के जिलों में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

              रायपुर, बिलासपुर ,दुर्ग और सरगुजा संभाग सहित प्रदेश के 16 जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों में प्रदेश के तापमान में कोई भी बदलाव के आसार नहीं है। उसके बाद प्रदेश के सरगुजा में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

              प्रदेश के जिलों में हुई बारिश।

              प्रदेश के जिलों में हुई बारिश।

              यहां हुई बारिश

              सोमवार प्रदेश के 16 जिले में बारिश हुई। रायगढ़ में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां 70.1 मिमी बारिश हुई। रायपुर में 6.9 मिमी, सिमगा में 10 मिमी, गरियाबंद में 11.2 मिमी,अंबिकापुर में 8.2 मिमी, कुनकुरी में 7.4 मिमी,कोरिया में 6.7 मिमी और बिलासपुर में 3.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

              इसलिए बदला मौसम

              मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आने के कारण विंड कन्वर्जेंस जोन बना है। यह प्रदेश में बिलासपुर के आसपास है। इस वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है।

              प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान।

              प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान।

              रायपुर : औसत से सामान्य रहा पारा

              रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहे और तेज बारिश से हुई। हालांकि दोपहर में धूप निकल गई। यहां न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। वहीं, रायपुर के माना में तापमान 17.4 डिग्री रहा। दिन का तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत तापमान से सामान्य रहा।

              सरगुजा : संभाग में आज भी बारिश के आसार

              मौसम विभाग के मुताबिक, सरगुजा संभाग के जिलों में आज बारिश की संभावना है। सोमवार सरगुजा में 11.4 डिग्री तापमान रहा। वहीं बलरामपुर में 13.5 डिग्री और कोरिया में 13.9डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। सरगुजा में अधिकतम तापमान 27.1डिग्री रहा।

              प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान।

              प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान।

              बिलासपुर : 3.8 मिलीमीटर बारिश हुई

              बिलासपुर संभाग में सोमवार को बारिश को हुई। बिलासपुर में 3.8 मिली मीटर बारिश हुई। यहां रात का तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंच गया वहीं, अ​​​​​​धिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया।

              दुर्ग : रात का तापमान हुआ कम

              दुर्ग में रात का पारा सामान्य रहा। यहां रात का तापमान 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 30.6 डिग्री रहा।

              शहरों में रात का तापमान

              शहरन्यूनतम तापमानसामान्य से अंतर
              रायपुर18.5डिग्री+ 2डिग्री
              रायपुर, माना17.4 डिग्री+2 डिग्री
              बिलासपुर16.6 डिग्री+2 डिग्री
              अंबिकापुर11.4 डिग्री0 डिग्री
              पेंड्रा13.2 डिग्री0डिग्री
              दुर्ग15.6 डिग्री0 डिग्री
              राजनांदगांव17 डिग्री+3 डिग्री
              जगदलपुर19.3 डिग्री+5 डिग्री

                              Hot this week

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              रायपुर : धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories