Sunday, February 8, 2026

            CG: गाली देने से रोका तो युवक को मार डाला.. घर के बाहर निकालकर लाठी-डंडे से जमकर मारा, परिजनों से भी मारपीट; 5 गिरफ्तार

            छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। उसने आरोपियों से कहा था कि गाली मत दो। बस इसी बात को लेकर वे नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने युवक को घर से निकाला और बेदम पीटा था। इसके अलावा उसके परिजनों से भी मारपीट की थी। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हुआ था। अब इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

            5 जनवरी को छेरछेरा पर्व मनाया जा रहा था। लहंगा गांव में भी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। उसी दौरान सनी सतनामी(32) घर में मौजूद था। तभी उसी के पड़ोस में रहने वाले खोलबहरा कुर्रे,अजय कुर्रे उसके घर पहुंच गए और छेरछेरा मांगने लग गए। कुछ देर बाद उन्होंने सनी को गाली देना शुरू कर दिया था।

            बताया गया कि उस वक्त दोनों शराब के नशे में थे। इसलिए सनी ने उनसे कहा कि शराब पीकर गाली मत दिया करो और ऐसे घर भी मत आया करो। तब दोनों भड़क गए और सनी को घर से बाहर ले गए। वहीं विवाद देख खोलबहरा के परिजन गुरुवार कुर्रे, रूपनारायण खूंटे और मुन्ना कुर्रे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर सनी को पीटना शुरू कर दिया।

            गिरफ्त में आरोपी।

            गिरफ्त में आरोपी।

            मां-बाप को भी पीटा

            वहीं सनी के साथ मारपीट होता देखा। उसके माता-पिता और दूसरे परिजन भी मौके पर पहुंचे। मगर आरोपियों ने उन्हें भी जमकर मारा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। उधर, सनी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

            5 आरोपी गिरफ्तार

            पूरे घटना को लेकर सनी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी रविवार को सामने आ सकी है। आस-पास के लोगों ने बताया कि जिस युवक की हत्या की गई है, वह खेती किसानी करता था। वहीं जिन आरोपियों ने उस वारदात को अंजाम दिया है, वह भी खेती किसानी और रोजी मजदूरी करते थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

                          व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधाररायपुर (BCC...

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          Related Articles

                          Popular Categories