CG: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या… पति ने भी गला काटकर खुदकुशी की कोशिश की, इलाज जारी

          गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में दिवाली की रात पति को शराब के लिए पैसे नहीं देना पत्नी को भारी पड़ गया। शराबी पति ने जलाऊ लकड़ी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिर धारदार हथियार से अपना गला भी काटने की कोशिश की। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          दरअसल, पूरा मामला गौरेला के बैगा बाहुल्य करंगरा गांव की है, जहां पर 13 नवंबर को पति भूप सिंह बैगा शराब के नशे में घर पहुंचा। अपनी पत्नी सेम बाई से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था।लेकिन त्योहार में कुछ सामान लेने की वजह से पैसे नहीं होने की बात कही।

          घायल पति भूप सिंह बैगा।

          घायल पति भूप सिंह बैगा।

          पत्नी ने रुपए देने को मना किया, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भूप सिंह ने आंगन में रखे जलाऊ लकड़ी से सेम बाई की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जब उसका नशा उतरा तो वो किसी धारदार हथियार से खुद के गले में हमला कर लिया।

          घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लहूलुहान हालात में पत्नी का शव और पास में ही भूप सिंह पड़ा था। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories