CG: पति की लाश के सामने पत्नी का रेप… घर में घुसकर डंडे से पीट-पीटकर युवक को मारा डाला, फिर महिला से किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

              बताया जा रहा है कि, आरोपी पहले से परिचित था। इस मामले में अवैध संबंध की भी बात सामने आ रही है।

              अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने पहले एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की। फिर लाश के सामने उसकी पत्नी के साथ रेप किया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              पूरा मामला शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जहां दर्रीपारा स्थित निर्माणाधीन मकान में सोमवार की देर रात वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पहले से परिचित था। इस मामले में अवैध संबंध की भी बात सामने आ रही है।

              जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सुखलाल है और उसकी उम्र 42 साल है। जशपुर निवासी सुखलाल अपनी पत्नी के साथ दर्रीपारा अग्रसेन भवन के पास निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहता था। सोमवार की रात सुखलाल अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था। तभी रात 12 बजे सुखलाल का परिचित कार्तिक कोरवा झोपड़ी में पहुंचा। इसी दौरान आरोपी कार्तिक ने डंडे से सुखलाल पर ताबड़तोड़ हमला किया। लगातार हमले से सुखलाल की मौके पर मौत हो गई। देर रात कार्तिक के घर पहुंचने पर मृतक को अपनी पत्नी पर भी शक हुआ था। जिसके बाद तीनों में विवाद हुआ था।

              डंडे से लगातार वार के बाद सुखलाल की मौत हो गई।

              डंडे से लगातार वार के बाद सुखलाल की मौत हो गई।

              युवक की हत्या के बाद महिला से किया रेप
              सुखलाल की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ भी जबरदस्ती की। पति की लाश बगल में पड़ी थी। इधर आरोपी ने डरा-धमकाकर उसकी पत्नी के साथ रेप किया। हत्या और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार्तिक मौके से फरार हो गया।

              पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              पत्नी की शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

              मृतक की पत्नी ने मणिपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू की। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दरिमा थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव से गिरफ्तार किया है। जहां सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेती में तकनीक का उपयोगः किसानों ने ड्रोन से खरपतवार

                              नाशक का छिड़काव कर 40 हेक्टेयर में बचाया समय और...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान का बड़ा असर

                              प्रदेश में बिजली बचत की नई मिसाल: जुलाई में...

                              रायपुर : प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित

                              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

                              बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

                              रायपुर : हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories