CG: बाइक से गिरी महिला ट्रेलर की चपेट में आई… पहिये से कुचला सिर, मौके पर मौत; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

            कबीरधाम: जिले में बाइक से महिला गिर गई, जिसे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत भागूटोला गांव का है।

            जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3 बजे महिला अपने बेटे के साथ बाइक से कवर्धा की ओर से आ रही थी। भागूटोला गांव में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली, जिससे महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान वो पास से गुजर रहे ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गई। इससे महिला का सिर बुरी तरह से कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

            बेटे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपी ट्रेलर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत महिला रेंगाखार की रहने वाली थी।


                          Hot this week

                          रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल से शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान

                          गोर्रा की छात्रा तानिया का बना आय प्रमाण पत्र,...

                          Related Articles

                          Popular Categories