CG : टुकड़ों में मिला महिला का शव, हत्या के बाद बोरी में बांधकर फेंकी लाश, जंगल में पाया गया धड़; पहचान में जुटी पुलिस

          बालोद: जिले के अमलीडीह गांव में शनिवार को एक महिला की टुकड़ों में कटी लाश मिली है। वहीं, धड़ जंगल में बोरी में पाया गया है। आशंका है कि किसी ने हत्या कर शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगाया है। मामला खरखरा केनाल किनारे गांव से लगी बस्ती का है।

          एएसपी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि, स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि बोरी में मानव अंग जैसा कुछ मिला है, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। बोरी को फोरेंसिक टीम के सामने खोला गया, जिसमें महिला का सिर और हाथ-पैर मिले। जबकि शरीर का आधा हिस्सा और कपड़े गायब थे। अब तक पुलिस को शरीर के 5 टुकड़े मिल चुके हैं।

          बोरी में बंधी मिली महिला की लाश।

          बोरी में बंधी मिली महिला की लाश।

          महिला की नहीं हुई पहचान

          ASP ने बताया कि, मामला बेहद गंभीर है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव के टुकड़े कर यहां फेंके गए हैं। महिला की उम्र कितनी है, कौन है, कहां की है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, लाश से कुछ दूरी पर कपड़े भी मिले हैं, उसकी भी पड़ताल की जा रही है।

          शव के बाकी हिस्से की खोजबीन की जा रही

          घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाया गया। क्राइम यूनिट दुर्ग, फोरेंसिक टीम और बालोद पुलिस जांच में जुट गई हैं। शव के बाकी हिस्से की भी खोजबीन की जा रही है।

          घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।

          घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।

          दो दिन में दूसरी हत्या

          बालोद थाना क्षेत्र में दो दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। शुक्रवार को करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका सिर भी धड़ से अलग था। वहीं, शनिवार को टुकड़ों में महिला की लाश मिली है।



                    Hot this week

                    रायपुर : दूरस्थ डाहीबहरा की उर्मिला बैगा के सपनों को मिली नई उड़ान

                    सामूहिक प्रयास से पीएम विद्यालय में कक्षा 11वीं में...

                    रायुपर : ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

                    जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में...

                    रायपुर : आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

                    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आईसीएआर-आईआईएचआर बेंगलुरु का किया...

                    Related Articles

                    Popular Categories