CG: युवा व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत… अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुकान बंद कर लौट रहा था घर

              अंबिकापुर: जिले में नेशनल हाइवे के ग्राम परसा-भुकरा के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवा व्यवसायी की मौत हो गई। व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर सदर रोड निवासी आशिफ खान (21 वर्ष) रामानुजगंज मुख्यमार्ग पर ग्राम ककना में दुकान का संचालन करता था। रात में वो दुकान बंद कर अपनी बाइक से वापस घर जाने के लिए निकला था। रात को वह नेशनल हाइवे में भकुरा के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

              सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आशिफ खान की मौत हो चुकी थी। युवक औंधे मुंह पड़ा मिला। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने उसके शव को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर शवगृह भेज दिया।

              अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

              प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यवसायी सड़क पर गिरा। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। ताकि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके।

              घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने के कारण करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने लोगों को हटा आवागमन शुरू कराया।

              तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे

              अंबिकापुर शहर और आसपास के हाइवे में तेज रफ्तार वाहनों के हादसे का कारण बन रहे हैं। आउटर रिंग रोड नहीं होने के कारण भारी वाहन शहर में घुसकर गुजर रही हैं। शहरी सीमा पर भी वाहनों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। वहीं शहर सीमा से लगे क्षेत्रों में भी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर और सरगुजा में औषधीय पौधों की योजनाओं का होगा विस्तार – विकास मरकाम

                              छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड...

                              Related Articles

                              Popular Categories