CG: करंट से युवक की मौत… हार्वेस्टर लेकर खेत में काम करने गया था युवक, बिजली तार की चपेट में आने से हुई मौत

            सक्ती: जिले में गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक हार्वेस्टर लेकर खेत में काम करने गया हुआ था। उसी समय युवक वहां से गुजर रही 11 केवी की करंट लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम जामपाली की है।

            जानकारी के मुताबिक ग्राम अचानकपुर निवासी सोनू सिदार पिता सुरेंद्र सिदार (22 साल) गुरुवार की सुबह गांव के ही लक्ष्मी गबेल का हार्वेस्टर लेकर खेत में काम करने गया हुआ था। खेत में काम करने के दौरान लगभग सुबह 7:30 बजे वह वहां से गुजर रही 11 केवी की करंट लाइन की चपेट में आ गया।

            मृत युवक सोनू सिदार

            मृत युवक सोनू सिदार

            करंट की चपेट में आने से सोनू सिदार बुरी तरह से झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते-देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories