CG: रायपुर के नाले में बह गया युवक… 10 साल के बच्चे ने डूब रहे 2 युवकों को बचाया; 3 लोगों के साथ गया था नहाने

          RAIPUR: रायपुर के धरसींवा स्थित कोल्हान नाला में शनिवार को तीन युवक और एक बच्चा नहाने के लिए गए थे इस दौरान तीनों डूबने लगे। यह देखकर बच्चे ने दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन तीसरा बह गया। उसकी तलाश जारी है।

          जानकारी के मुताबिक, गोढ़ीखार गांव के बीच से कोल्हान नाला गुजरता है। जहां 20 से 25 साल के तीन युवक और 10 साल का एक बच्चा घूमने गए थे। इस बीच गोढ़ी से करीब 4 किलोमीटर दूर वे नाला में नहाने के लिए उतरे।

          सभी वहां नहाते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

          सभी वहां नहाते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

          नहाते वक्त अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर बच्चे ने दो युवकों का हाथ पकड़ लिया और खींचा। जबकि एक युवक आगे नाले में बह गया। बचाए गए युवक के पेट में पानी भरने से उसे अस्पताल भिजवाया गया।

          धरसींवा थाना क्षेत्र का मामला है।

          धरसींवा थाना क्षेत्र का मामला है।

          NDRF की टीम एक युवक की कर रही है तलाश

          बताया जा रहा है कि पानी में डूबने वाला युवक गोढ़ी गांव में मेहमान बनकर आया था। गांव वालों का कहना है कि युवक नशे की हालत में थे। घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें भी मिली हैं। अभी तक युवकों की पहचान नहीं हाे सकी है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories